सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक कथित ‘डील’ को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह डील खेती, रोजगार और कारोबार के खिलाफ है और देश को परनिर्भर बना रही है। स्वदेशी का नारा देने वालों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने भाजपा की नीतियों को आड़े हाथों लिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया। उसके साथ लिखा— ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठने वाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है।
ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ़ ख़ेती-मज़दूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोज़गार के ख़िलाफ़ है। ये वो अदृश्य ज़ंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकतावाले ख़ुदगर्ज़ भाजपाइयों को दिख…