भारत ने शुरू की बल्लेबाजी, ईशान किशन और संजू सैमसन क्रीज पर

IND vs NAM LIVE Score: चैंपियन भारत को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20  विश्व कप (T20l World Cup 2026) में नामीबिया के खिलाफ  किसी तरह का खतरा नहीं है लेकिन कई बातें पाकिस्तान के खिलाफ मेगा मैच से पहले हासिल करनी हैं. फिलहाल भारतीय दोनों ओपनर संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं. नामीबिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी थमाई है. XI में दो बदलाव हैं. अभिषेक की जगह संजू सैमसन, तो मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह आए हैं.

नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है. भारत अगर टॉस जीतता है तो वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा ताकि उसके बल्लेबाजों को पर्याप्त अवसर मिल सके. नामीबिया का गेंदबाजी आक्रमण खास नहीं है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रही कोई भी टीम उसको छठी का दूध याद दिला सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *